दुनिया

'एपस्टीन से मेरा कोई-लेना देना नहीं है, इस मामले में मैं दोषमुक्त हो चुका हूं', सवाल पर ट्रंप ने पल्ला झाड़ा तो हिलेरी ने घेरा

इसके पहले एपस्टीन से जुड़े होने के सवाल को अमेरिकी राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया। ट्रंप ने कहा कि वह इस मामले से 'दोषमुक्त' हो गए हैं। एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, 'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। इस मामले में मुझे दोषमुक्त करार दिया जा चुका है। जेफ्री एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है।

Image

एपस्टीन फाइल्स पर ट्रंप ने सफाई दी है।

Photo : AP

Hillary Clinton : अमेरिकी की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिटंन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर जेफ्री एपस्टीन से जुड़ीं फाइलों पर 'निष्पक्षता' से काम नहीं करने का आरोप लगाया है। बर्लिन में वार्षिक वर्ल्ड फोरम की बैठक में हिस्सा लेने आईं हिलेरी ने बीबीसी से खास बातचीत में कहा कि 'फाइल्स को बाहर आने दें। इन्हें सार्वजनिक किए जाने की गति बहुत धीमी है। ह्वाइट का दावा है कि उसने डेमोक्रेट्स से ज्यादा फाइल सार्वजनिक किए हैं।' अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि एपस्टीन से उनका कोई लेना-देना नहीं है। वह इस मामले में दोषमुक्त हो चुके हैं।

एंड्रिउ को कांग्रेस के सामने पेश होना चाहिए-हिलेरी

यह पूछे जाने पर कि क्या एंड्रिउ माउंटबेटेन-विंडसोर को कांग्रेस के समक्ष पेश होकर अपनी सफाई पेश करनी चाहिए। इस पर पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि 'मेरा मानना है कि जन्हें इसकी जरूरत है, उन्हें कांग्रेस के सामने जाकर अपनी गवाही देनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि फाइल्स में नाम आने मात्र से ही यह साबित नहीं होता कि आपने कुछ गलत किया है। एंड्रिउ ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है।

एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं-ट्रंप

इसके पहले एपस्टीन से जुड़े होने के सवाल को अमेरिकी राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया। ट्रंप ने कहा कि वह इस मामले से 'दोषमुक्त' हो गए हैं। एयर फोर्स वन में मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा, 'मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। इस मामले में मुझे दोषमुक्त करार दिया जा चुका है। जेफ्री एपस्टीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें लगा था कि वे मुझे पकड़े लेंगे लेकिन इसका ठीक उलटा हुा। मुझे पूरी तरह से आरोप मुक्त कर दिया गया है।' फरवरी की शुरुआत में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि 'अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने मार ए लागो क्लब से एपस्टीन को उठाकर बाहर फेंक दिया था क्योंकि वह डराने वाला व्यक्ति जैसा था।'

एपस्टीन ने 2019 में जेल में आत्महत्या की

एपस्टीन ने 2019 में न्यूयॉर्क की एक जेल में आत्महत्या कर ली थी। वह यौन तस्करी के आरोपों का सामना कर रहा था। क्लिंटन, कई अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों की तरह 1990 के दशक के उत्तरार्ध और 2000 के दशक के शुरुआती वर्षों में एपस्टीन के साथ एक अच्छा संबंध रखते थे। उन पर दिवंगत फाइनेंसर के साथ अपने संबंधों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का आरोप नहीं लगाया गया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article