'ईरान से एक ग्राम यूरेनियम भी बाहर नहीं जाएगा', ट्रंप के दूत बने आसिम मुनीर को Iran की दो टूक

संसद स्पीकर गालिबफ के अनुसार, वॉशिंगटन पर तब तक भरोसा नहीं किया जा सकता जब तक वह ईरान द्वारा पिछले महीने रखी गई शर्तों को पूरा नहीं करता।

Iran US Talk: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ईरान ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर के सामने दो टूक कह दिया है कि देश से एक भी ग्राम संवर्धित यूरेनियम बाहर नहीं भेजा जाएगा। इसके साथ ही, तेहरान ने स्पष्ट किया है कि जब तक अमेरिका उसकी सभी शर्तें पूरी नहीं करता, तब तक वॉशिंगटन के साथ कोई बातचीत नहीं होगी।

Rezai and Asim

मोहसिन रेजाई की आसिम मुनीर को दो टूक

पाकिस्तान की मध्यस्थता और ईरान का सख्त रुख

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर वर्तमान में ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव को कम करने के लिए मध्यस्थता के प्रयासों के तहत तेहरान के दौरे पर हैं। तेहरान में उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबफ से मुलाकात की।

End of Feed