दुनिया

'यूक्रेन में मारे गए रूस की तरफ से लड़ने वाले उत्तर कोरिया के सैनिक', अमेरिका का बड़ा दावा

North Korean troops killed : रूस और यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन के खिलाफ लड़ते हुए उत्तर कोरिया के सैनिक मारे गए हैं। बता दें कि बीत अक्टूबर में रिपोर्ट आई थी कि रूस की मदद करने और यूक्रेन से लड़ने के लिए उत्तर कोरिया ने अपने 10,000 सैनिक भेजे हैं।

Image

यूक्रेन से लड़ने के लिए उत्तर कोरिया ने भेजे हैं अपने सैनिक।

North Korean troops killed : रूस और यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका ने बड़ा दावा किया है। अमेरिका ने कहा है कि यूक्रेन के खिलाफ लड़ते हुए उत्तर कोरिया के सैनिक मारे गए हैं। बता दें कि बीत अक्टूबर में रिपोर्ट आई थी कि रूस की मदद करने और यूक्रेन से लड़ने के लिए उत्तर कोरिया ने अपने 10,000 सैनिक भेजे हैं। इस रिपोर्ट के बाद युद्ध में उत्तर कोरिया के सैनिकों के मारे जाने की यह पहली घटना है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के सैन्य इंटेलिजेंस एजेंसी GUR ने भी उत्तर कोरिया के कम से कम 30 सैनिकों के मारे जाने की बात कही है।

मौत की यह पहली खबर

यूक्रेनी के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। लगभग तीन वर्ष से जारी युद्ध में उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौत की यह पहली खबर है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेसकोव ने दावों से संबंधित सवाल रूसी रक्षा मंत्रालय को भेजे हैं हालांकि अब तक कोई टिप्पणी नहीं आई है। अमेरिका के रक्षा विभाग और यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, उत्तर कोरिया ने युद्ध में मदद के लिए लगभग 10,000 सैनिक रूस भेजे हैं।

रूस के साथ है उत्तर कोरिया

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने पारस्परिक रक्षा समझौते के तहत रूस को युद्ध के लिए अटूट समर्थन का वचन दिया था। यूक्रेन के अधिकारियों ने पांच नवंबर को कहा था कि यूक्रेनी सुरक्षाबलों ने हाल में रूस की मदद के लिए तैनात किए गए उत्तर कोरियाई सैनिकों का पहली बार सामना किया है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article