दुनिया

अगले सप्ताह चीन जाएंगे किम जॉन्ग उन, बीजिंग में सैन्य परेड समारोह का बनेंगे हिस्सा

चीन की यात्रा की यह खबर उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने दी है। एजेंसी का कहना है कि इस यात्रा के लिए उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से निमंत्रण मिला है। बता दें कि उत्तर कोरिया और चीन के बीच करीबी संबंध हैं। चीन इस देश की हर तरीके से मदद करता आया है। अपने परमाणु कार्यक्रमों के लिए उत्तर कोरिया पर बहुत सारे प्रतिबंध लगे हैं।

Image

बीजिंग आएंगे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जॉन्ग उन। तस्वीर-AP

Photo : AP

Kim Jong Un to visit China: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जॉन्ग उन अगले सप्ताह चीन की यात्रा पर जाएंगे। वह बीजिंग में आयोजित सैन्य परेड समारोह का हिस्सा बनेंगे। यह सैन्य परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के आत्मसमर्पण के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाता है। चीन की यात्रा की यह खबर उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए ने दी है। एजेंसी का कहना है कि इस यात्रा के लिए उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से निमंत्रण मिला है। बता दें कि उत्तर कोरिया और चीन के बीच करीबी संबंध हैं। चीन इस देश की हर तरीके से मदद करता आया है। अपने परमाणु कार्यक्रमों के लिए उत्तर कोरिया पर बहुत सारे प्रतिबंध लगे हैं।

आम तौर पर विदेश की यात्रा नहीं करते किम

यह किम जोंग उन की दुर्लभ विदेश यात्रा मानी जा रही है क्योंकि वह आम तौर पर विदेश यात्रा नहीं करते हैं। चीन द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ पर सैन्य परेड का आयोजन कर रहा है। गत वर्षों में शी और किम के बीच कई बार मुलाकात हो चुकी है। इससे पहले दोनों नेता 2018 और 2019 में मिले थे। किम जनवरी 2019 में चीन गए थे जबकि शी जून 2029 में किम से मिलने प्योंगयांग की यात्रा पर आए थे।

रूस के करीब आया उत्तर कोरिया

बताया जाता है कि 2020 में कोविड संकट के दौरान दोनों देशों के रिश्ते में उस समय कड़वाहट आ गई जब चीन ने उत्तर कोरिया से कहा कि वह अपने श्रमिकों को वापस ले ले। यूक्रेन-रूस युद्ध के करीब उत्तर कोरिया मास्को के ज्यादा करीब आया है। रिपोर्टों की मानें तो क्रुस्क इलाके में यूक्रेनी सैनिकों से लड़ने के लिए उसने करीब 20 हजार सैनिक भेजे। कहा यह भी जाता है कि रूस की सैन्य रूप से मदद करने के लिए चीन, उत्तर कोरिया के जरिए सैन्य सामान भेजता है। ये सैन्य सामग्री पहले उत्तर कोरिया आती है और फिर यहां से रूस जाती है।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article