मुसलमानों को कोई रोक नहीं पाएगा- इजराइल को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी की चेतावनी, जारी है हमास से जंग

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Oct 17, 2023, 10:44 PM IST

इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा के इलाकों में बमबारी की, जहां इसने फलस्तीनियों को अपने संभावित जमीनी हमले से पहले क्षेत्र खाली करने को कहा था। हमले में कई लोग मारे गए हैं। इजराइल ने कहा कि हमला हमास चरमपंथियों को लक्षित था, जिसका इस क्षेत्र पर शासन है।

इजराइल हमास के बीच जारी जंग पर अब ईरान ने इजराइल को बड़ी धमकी दे दी है। ईरान पर पहले से ही हमास को सपोर्ट करने का आरोप लगता रहा है, हमास के रॉकेट हमलों पर ईरान पहले भी खुशी जताता रहा है, अब जो ईरान ने कहा है वो काफी बड़ा बयान है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर इजराइल ने गाजा पर बमबारी जारी रखी तो दुनियाभर के मुसलमानों और 'प्रतिरोधक ताकतों' को कोई रोक नहीं पाएगा।

iran warns israel

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी इजराइल को दी धमकी

End of Feed