दुनिया

Israel Hamas War: हमास के रॉकेट हमले में मारे गए फ्रांस के 21 नागरिक, 11 हैं लापता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 17, 2023, 10:00 PM IST

Israel Hamas War: इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा के इलाकों में बमबारी की, जहां इसने फलस्तीनियों को अपने संभावित जमीनी हमले से पहले क्षेत्र खाली करने को कहा था। हमले में कई लोग मारे गए हैं।

Image

हमास के हमले में फ्रांस के 21 लोगों की मौत

Photo : AP

Israel Hamas War: हमास और इजराइल के बीच जारी जंग में दूसरे देश के नागरिकों को भी अपनी जान गंवानी पड़ रही है। अमेरिका, नेपाल के बाद अब फ्रांस के नागरिकों की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार फ्रांस के 21 नागरिकों की मौत हमास के रॉकेट हमले में हो गई है। साथ ही 11 फ्रेंच नागरिक अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

क्या बोला फ्रांस

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने मंगलवार को अलबानिया में बातचीत के दौरान कहा कि उनकी सरकार गाजा में बंधक बनाए गए अपने नागरिकों को रिहा कराने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। मैक्रों ने कहा- "यह इजराइली नागरिकों, फलस्तीनी आम लोगों और पूरे क्षेत्र के लिए मुश्किल समय है। यह दिखाता है कि (अनसुलझा) मुद्दा राजनीतिक है और इसे शांतिपूर्ण प्रक्रिया के बिना सुलझाया नहीं जा सकता है।"

इजराइल का पलटवार

इजराइल ने मंगलवार को दक्षिणी गाजा के इलाकों में बमबारी की, जहां इसने फलस्तीनियों को अपने संभावित जमीनी हमले से पहले क्षेत्र खाली करने को कहा था। हमले में कई लोग मारे गए हैं। इजराइल ने कहा कि हमला हमास चरमपंथियों को लक्षित था, जिसका इस क्षेत्र पर शासन है।

घिर चुका है गाजा

पिछले हफ्ते इजराइल पर किये गए हमास के बर्बर हमले के बाद से गाजा में पानी, ईंधन या खाद्यान्नों की आपूर्ति नहीं की जा रही। वहीं, मध्यस्थों को क्षेत्र में परेशान लाखों नागरिकों, सहायता समूहों और अस्पतालों को राहत सहायता मुहैया करने के लिए गतिरोध तोड़ने में संघर्ष करना पड़ रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन क्षेत्र का दौरा करने के लिए तैयार हैं। वह और विश्व के अन्य नेता युद्ध को एक व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष में तब्दील होने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article