खालिस्तान में दिलचस्पी नहीं, 99% से अधिक सिख भारत से करते हैं प्यार, भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन संत सिंह चटवाल का दावा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Sep 28, 2023, 07:31 AM IST

भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन संत सिंह चटवाल ने न्यूयॉर्क में कहा कि शायद ही कोई है जो खालिस्तान का समर्थन कर रहा हो। मुझे नहीं पता कि उन्हें फंडिंग कौन कर रहा है लेकिन वे बहुत कम लोग हैं।

न्यूयॉर्क में एक प्रमुख भारतीय-अमेरिकी बिजनेसमैन संत सिंह चटवाल ने कहा कि 99 प्रतिशत से अधिक सिख भारत से प्यार करते हैं और बहुत कम संख्या में खालिस्तान का समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि जो चरमपंथी तत्व इस बारे में बात कर रहे हैं मुद्दा कभी पंजाब का नहीं रहा। एएनआई से बात करते हुए चटवाल ने कहा कि शायद ही कोई है जो खालिस्तान का समर्थन कर रहा है। कुछ प्रकार की बड़ी गलतफहमियां चल रही हैं। हम सभी सिख 99 प्रतिशत से अधिक भारत से प्यार करते हैं। भारत हमारा देश है। खालिस्तान में किसी की दिलचस्पी नहीं है। चटवाल ने कहा कि मैं बहुत स्पष्ट हूं कि यहां (खालिस्तान का समर्थन करने वाले) बहुत कम लोग हैं। मुझे नहीं पता कि उन्हें फंडिंग कौन कर रहा है, वे कभी पंजाब नहीं गए। मुझे सिख होने पर गर्व है। मैं 50 साल से अधिक समय से अमेरिका देश में हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने समुदाय के लिए जो किया है उस पर सिखों को गर्व है। चटवाल ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने सिखों के लिए करतारपुर कॉरिडोर खोला। उन्होंने सिखों के लिए बहुत कुछ किया है। मैं खुले तौर पर कह रहा हूं, शायद ही कोई है जो खालिस्तान का समर्थन कर रहा हो।

Indian-American businessman Sant Singh Chatwal

खालिस्तान पर खुलकर बोले संत सिंह चटवाल

उन्होंने आगे कहा कि 99 प्रतिशत से अधिक सिख समुदाय भारत से प्यार करते हैं और इसे अपना देश मानते हैं, उन्होंने कहा कि जो लोग खालिस्तान की बात करते हैं, वे कभी पंजाब नहीं गए हैं। मुझे यह कहने में डर लग रहा है कि जो लोग खालिस्तान के बारे में बात कर रहे हैं, वे कभी पंजाब नहीं गए हैं। मुझे नहीं पता कि वे इसके बारे में क्या सोच रहे हैं, वे बहुत कम हैं। चाहे वे कनाडा में हों या अमेरिका में, उनका समर्थन करने वाला कोई नहीं है। खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर भारत-कनाडा राजनयिक विवाद पर बोलते हुए चटवाल ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच एक राजनीतिक तनाव बन गया है और किसी तरह की बड़ी गलतफहमियां चल रही हैं।

End of Feed