दुनिया

महिला को चिकन सैंडविच लेकर ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा भारी, लगा 1.6 लाख रुपये का जुर्माना

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 25, 2023, 12:19 PM IST

इस महिला का इरादा विमान में बैठने के बाद सैंडविच खाने का था, लेकिन वह सो गई और ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई।

Image

चिकन सैंडविच पर लगा भारी जुर्माना

Fine For Chicken Sandwich: न्यूजीलैंड की एक 77 वर्षीय महिला को ऑस्ट्रेलिया में चिकन सैंडविच ले जाना भारी पड़ गया। चिकन सैंडविच के साथ ऑस्ट्रेलिया में प्रवेश करने पर इस महिला पर 1,995 डॉलर (1.6 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है। महिला ने कहा कि उसने उड़ान से पहले सैंडविच को अपने बैग में पैक कर लिया था और अधिकारियों को इसके बारे में बताना भूल गई। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने कहा कि मांस के आयात की सख्त शर्तें हैं और महिला केवल आयात परमिट के साथ ही देश में सैंडविच ला सकती थी। ऐसा नहीं करने पर उस पर भारी जुर्माना लगाया गया है।

ब्रिस्बेन जा रही थी महिला

जून आर्मस्ट्रांग ने अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए 2 मई को क्राइस्टचर्च, न्यूजीलैंड से ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी थी। उन्होंने बताया, क्राइस्टचर्च हवाई अड्डे पर मैंने एक मफिन और एक चिकन सैंडविच खरीदा। मैं बैठ गई और कुछ मफिन खा लिया, बाकी फेंक दिया। लेकिन मैंने सैंडविच को अपने छोटे बैकपैक में रख लिया। मैं नियम भूल गई थी, मैं थोड़ी भुलक्कड़ हूं।

विमान में सैंडविच खाना भूल गई महिला

इस महिला का इरादा विमान में प्रवेश करने के बाद सैंडविच खाने का था, लेकिन वह सो गई। ब्रिस्बेन पहुंचने पर जब उनके सामान की जांच की गई तो एक अधिकारी को उनके बैग पैक में चिकन सैंडविच मिला। महिला ने अधिकारी को बताया कि वह सैंडविच के बारे में भूल गई थी। महिला के बैग की पूरी जांच करने के बाद अधिकारी चला गया लेकिन बाद में वापस आया और जुर्माना थमा दिया। अधिकारी ने महिला से कहा, "बारह अंक, 3300।" पहले तो महिला उसकी बातें समझ नहीं पाई, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि ऑस्ट्रेलिया में सैंडविच ले जाने के लिए उस पर जुर्माना लगाया गया है। मैं बस रो रही थी और कह रही थी कि एक छोटे से सैंडविच के लिए 3300 डॉलर जुर्माना।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article