Happy New Year 2025: दुनिया नए साल के स्वागत के लिए तैयार है, और 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। यह अवसर जश्न मनाने, बीते साल को पीछे छोड़ने और उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदों के साथ आगे बढ़ने का है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में टाइम ज़ोन के अंतर के कारण हर देश में नए साल का आगमन अलग समय पर होता है।
फाइल फोटो।
सबसे पहले किरीटीमाटी द्वीप (क्रिसमस द्वीप) में नए साल का जश्न मनाया गया। यह द्वीप किरिबाती गणराज्य का हिस्सा है और भारत के समय से 7 घंटे 30 मिनट आगे है। भारत से पहले कुल 41 देश नए साल का स्वागत कर चुके हैं। इसके बाद, न्यूजीलैंड में भी 2025 का जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। न्यूजीलैंड के लोगों ने नए साल का स्वागत शानदार तरीके से किया और 2025 में प्रवेश करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।
न्यूजीलैंड में नए साल का स्वागत
न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में, प्रतिष्ठित स्काई टॉवर उत्सव का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने शानदार आतिशबाजी के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हज़ारों लोग वाटरफ़्रंट पर इकट्ठा हुए और आसमान में रंग-बिरंगे रंगों की चमक के साथ नया साल सेलिब्रेट किए।
भारत से पहले इन देशों में नया साल का जश्न
बता दें कि न्यूजीलैंड में घड़ियां 12 बजने के साथ ही 2025 का जश्न धूमधाम से शुरू हो गया। भारत से साढ़े 7 घंटे पहले और अमेरिका से साढ़े 9 घंटे बाद न्यूजीलैंड में नया साल आता है। इस प्रकार, पूरे विश्व में नए साल का सफर लगभग 19 घंटे तक चलता है। टाइम ज़ोन के अंतर के कारण, भारत से पहले 41 देश नए साल का स्वागत करते हैं। इनमें किरिबाती, समोआ, टोंगा, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, म्यांमार, जापान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश और नेपाल जैसे देश शामिल हैं।
