India से पहले 2023 ने यहां दे दी दस्तक, दुल्हन जैसे सजे शहर में दिवाली जैसा जश्न, पर सबसे पहले कहां मना Happy New Year

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 31, 2022, 07:00 PM IST

New Year 2023: ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में भी नए साल के स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई है। ऑस्ट्रेलिया में जहां 2023 की पूर्व संध्या पर जोरदार आतिशबाजी हुई, वहीं इंडोनिशिया में खास पारपंरिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

New Year 2023: हिंदुस्तान से पहले साल 2023 ने न्यूजीलैंड में दस्तक दे दी। ऑकलैंड शहर इस दौरान दुल्हन सरीखा रोशनी से सजा नजर आया और वहां दिवाली जैसा जश्न मना। सेंट्रल ऑकलैंड में स्काई टावर के आसपास धूम-धाम से पटाखे फोड़े गए और मनमोहक आतिशबाजी हुई। इस दौरान कभी नीले तो कभी लाल रंग की रोशनी से आसमान जगमगा उठा।

new year in new zealand

न्यूजीलैंड के सेंट्रल ऑकलैंड में स्काई टावर पर नए साल के जश्न के दौरान होती आतिशबाजी। (फोटोः एपी)

31 दिसंबर को भारत के समय के हिसाब से दोपहर करीब साढ़े तीन बजे सामोआ, टोंगा और किरिबाती में नए साल ने दस्तक दी। फिर न्यूजीलैंड में लगभग शाम साढ़े चार बजे (हिंदुस्तान के समयानुसार) नए साल का जश्न मना, जिसके बाद रूस के एक छोटे इलाके और कुछ अन्य जगहों पर न्यू ईयर सेलिब्रेट किया गया।

End of Feed