Diwali in USA: दुनिया भर में इस साल दिवाली का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया गया। इस बीच अमेरिका से एक अलग ही तस्वीर सामने आई है, जहां अमेरिकी राजनीति के दो चर्चित युवा मुस्लिम नेताओं—न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी और मिशिगन के सीनेटर अब्दुल अल सैयद न्े भारतीय समुदाय के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ दीपावली का त्योहार मनाया।
जोहरान ममदानी ने सजाई रंगोली
ममदानी ने खुद बनाई रंगोली, जलाए दीये
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने घर और कार्यालय में पारंपरिक अंदाज में दिवाली मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ममदानी खुद बड़े प्यार से रंगोली बनाते और दीपक जलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। भारतीय समुदाय के बीच उनकी यह सहभागिता काफी सराही जा रही है।
आपको बता दें कि डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट नेता जोहरान ममदानी ने पिछले साल न्यूयॉर्क के मेयर पद का चुनाव जीतकर इतिहास रचा था और इस साल 1 जनवरी को पदभार संभाला था। वह न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम, पहले दक्षिण एशियाई और पिछले 100 वर्षों में शहर के सबसे युवा मेयर हैं, जिनका भारत से भी गहरा पारिवारिक नाता रहा है।
सीनेटर अब्दुल अल सैयद ने भी बांटी खुशियां
मध्यावधि चुनावों के बाद मिशिगन से सीनेटर चुने गए अब्दुल अल सैयद ने भी भारतीय प्रवासियों के साथ मिलकर दिवाली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह दीया जलाते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। अब्दुल अल सैयद अमेरिका के पहले मुस्लिम सीनेटर बने हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी पत्नी सारा जुकाकू का ताल्लुक कर्नाटक से है, जिसके चलते उनका भारतीय संस्कृति से पुराना जुड़ाव रहा है।
वाइट हाउस में भी गूंजी दिवाली की चमक
दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी वाइट हाउस में भारतीय समुदाय के साथ धूमधाम से दिवाली का पर्व मनाया। इस भव्य समारोह में अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा, प्रसिद्ध शेफ विकास खन्ना और कनाडा की पूर्व सांसद रूबी ढल्ला समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हुईं। अमेरिका में शीर्ष स्तर पर इस तरह से दिवाली मनाया जाना सांस्कृतिक सौहार्द की एक बेहतरीन मिसाल पेश करता है।
