दुनिया

Israel Hamas War: नये किस्म के हथियारों का हो रहा इस्तेमाल, अमेरिका पर भड़का हिजबुल्ला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2023, 07:53 AM IST

Israel Hamas War: हिजबुल्ला ने दावा किया है कि इजराइली सैनिकों के साथ संघर्ष में नये किस्म के हथियारों का इस्तेमाल हो रहा है। हिजबुल्ला नेता सैय्यद हसन नसरल्ला ने इजराइल-हमास युद्ध पर अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि यह (अमेरिका) एकमात्र देश है जो गाजा पट्टी पर इजराइल के व्यापक हमले को रोक सकता है, लेकिन यह ऐसा नहीं कर रहा है।

Image

इजराइल-हमास युद्ध को लेकर हिजबुल्ला ने किया बड़ा दावा।

War Update News: इजराइल और हमास के बीच छिड़ा युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। लेबनान के आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के नेता ने शनिवार को कहा कि उसके लड़ाके लेबनान-इजराइल सीमा पर चल रहे संघर्ष में अधिक मारक क्षमता वाली मिसाइल सहित नये किस्म के हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, इतना ही नहीं, वे सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनाए रखेंगे, जिससे इजराइल पर दबाव बने।

इजराइल-हमास युद्ध पर अमेरिका की आलोचना

हिजबुल्ला नेता सैय्यद हसन नसरल्ला ने इजराइल-हमास युद्ध पर अमेरिका की आलोचना करते हुए कहा कि यह (अमेरिका) एकमात्र देश है जो गाजा पट्टी पर इजराइल के व्यापक हमले को रोक सकता है, लेकिन यह ऐसा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि इराक और सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर हमले गाजा में युद्ध खत्म होने तक जारी रहेंगे। इन हमलों को लेकर अमेरिका ने कहा है कि 40 से अधिक रॉकेट और आत्मघाती ड्रोन हमले हुए हैं।

हथियारों के इस्तेमाल पर क्या बोले हिजबुल्ला नेता?

नसरल्ला ने कहा कि लेबनान की दक्षिणी सीमा पर चल रहे युद्ध में हाल के दिनों में बदलाव देखा गया है, जिसमें हथियारों के इस्तेमाल और इजराइल में भीतर तक किए गए हमलों में परिवर्तन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला उत्तरी इजराइल में निगरानी और सर्वेक्षण करने वाले मानवरहित ड्रोन भेज रहा है, जिनमें से कुछ को मार गिराया गया है, जबकि कुछ अन्य जानकारी के साथ उनके पास लौट आए। दक्षिणी इजराइल में हमास के हमले के एक दिन बाद आठ अक्टूबर से हिज्बुल्लाह और इजराइली सैनिक के बीच लेबनान-इजराइल सीमा पर गोलीबारी कर रहे हैं। हमास के हमले कम से कम 1,200 इजराइली नागरिक एवं सैनिक मारे गए और 200 से अधिक लोगों को बंधक बना लिया गया।

(भाषा)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article