अमेरिका में फिर गोलीबारी, न्यूजर्सी में पुलिस अधिकारी ने तोड़ा दम, एक अन्य घायल

US Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला न्यूजर्सी से सामने आया, जहां पर गोली लगने से एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य के घायल होने की सूचना है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, न्यूजर्सी के नेवार्क में दर्जनभर से ज्यादा राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनी गई और अधिकारियों को ट्राफिक के बीच भागते हुए देखा गया।

new jersey police

न्यूजर्सी पुलिस

पुलिस अधिकारियों पर हुई फायरिंग

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी 'एपी' के मुताबिक, ब्रॉडवे और कार्टरेट इलाके में स्थानीय समयानुसार लगभग 6:37 बजे दो नेवार्क पुलिस अधिकारियों को गोली मारी गई। प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने बताया कि अधिकारियों को नेवार्क के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गोलीबारी की जांच जारी है। हालांकि, संदिग्धों या फिर गिरफ्तारी से जुड़ी कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की गई।

End of Feed