नेतन्याहू ने फिर दे डाली चेतावनी, अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी हमास का खात्मा जरूरी बताया, युद्धविराम पर गहराए संकट के बादल

नेतन्याहू ने रूबियो के साथ एक संयुक्त बयान में कहा, हम हमेशा इस रणनीति का विवरण जनता के साथ साझा नहीं कर सकते हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि बड़ा कदम कब उठाया जाएगा।

Netanyahu-Rubio warning to Hamas: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर चेतावनी दी कि अगर हमास गाजा में अभी भी बंधक बनाए गए सभी लोगों को रिहा नहीं करता है तो वह बड़ी कार्रवाई करेंगे। वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भी कहा कि हमासा का खात्मा जरूरी है। रूबियो के साथ बात करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि गाजा के बारे में इजरायल और अमेरिका की साझी रणनीति है और उन्होंने हमास की सैन्य और राजनीतिक मौजूदगी को खत्म करने के लिए अपनी सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। नेतन्याहू और रूबियो के तेवरों से हमास-इजरायल युद्धविराम पर संकट के बादल नजर आने लगे हैं।

Netanyahu-Rubio

नेतन्याहू-रूबियो मुलाकात

नेतन्याहू-रुबियो मुलाकात

नेतन्याहू ने रूबियो के साथ एक संयुक्त बयान में कहा, हम हमेशा इस रणनीति का विवरण जनता के साथ साझा नहीं कर सकते हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि बड़ा कदम कब उठाया जाएगा। अगर हमारे सभी बंधकों को रिहा नहीं किया जाता है तो निश्चित रूप से कार्रवाई का विकल्प खुला है। हम गाजा में हमास की सैन्य क्षमता और उसके राजनीतिक शासन को खत्म कर देंगे। हम अपने सभी बंधकों को वापस लाएंगे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि गाजा फिर कभी इजरायल के लिए खतरा न बने।

End of Feed