जब तक रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची नहीं देता हमास, तब तक संघर्ष विराम प्रभावी नहीं; नेतन्याहू ने कर दिया साफ

Israel Hamas Ceasefire Deal: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को ये साफ शब्दों में कह दिया है कि कि जब तक हमास द्वारा रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची नहीं मिल जाती, तब तक गाजा में संघर्ष विराम प्रभावी नहीं होगा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल-हमास के बीच होने वाला युद्धविराम समझौता फंस जाएगा।

Netanyahu Clear his Stand: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि हमास जब तक कई फलस्तीनी कैदियों के बदले में रिहा किए जाने वाले तीन बंधकों की सूची नहीं दे देता, तब तक गाजा में संघर्ष विराम प्रभावी नहीं होगा।

Benjamin Netanyahu

इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू। (File Image)

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने युद्धविराम समझौते पर साफ किया अपना रुख

नेतन्याहू ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सेना को निर्देश दिया है कि स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर प्रभावी होने वाला संघर्ष विराम ‘‘तब तक प्रभावी नहीं होगा जब तक इजरायल के पास रिहा किए जाने वाले उन बंधकों की सूची नहीं आती, जिसे हमास ने उपलब्ध कराने का वादा किया था।’’ उन्होंने एक रात पहले भी इसी तरह की चेतावनी दी थी।

End of Feed