दुनिया

Nepal Politics: प्रचंड सरकार की बढ़ीं मुश्किलें, ओली की पार्टी ने समर्थन वापस लेने का किया फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 10:16 PM IST

Nepal Latest News: पुष्प कमल दहल (प्रचंड) तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए थे, उन्हें कई दलों ने समर्थन दिया था वहीं अब ताजा घटनाक्रम में अब सत्तारूढ़ गठबंधन में दरार आती दिख रही है।

Image

पुष्प कमल दहल (प्रचंड) तीसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए थे

Photo : BCCL

Nepal Political Update: नेपाल में पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड की सरकार खतरे में दिख रही है, नेपाल (Nepal) के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन-यूएमएल (CPN-UML) ने प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस लेने का फैसला किया है। सीपीएन-यूएमएल पार्टी ने राजनीतिक समीकरण में बदलाव का हवाला देते हुए पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस लेने का सोमवार को फैसला किया।

ओली के इस फैसले से दो महीने पुराने सत्तारूढ़ गठबंधन को एक और झटका लगा है। 'द काठमांडू पोस्ट' अखबार के अनुसार नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने सोमवार को पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद औपचारिक घोषणा की।सीपीएन-यूएमएल के उपाध्यक्ष बिष्णु पौडेल ने कहा, 'नेपाल के प्रधानमंत्री के अलग तरीके से काम करने और राष्ट्रपति चुनाव से पहले बदले हुए राजनीतिक समीकरण के कारण हमने सरकार से हटने का फैसला किया।'

नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव 9 मार्च को

ओली के गठबंधन से हटने का मुख्य कारण यह है कि प्रचंड ने राष्ट्रपति पद के लिए नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल का समर्थन करने का फैसला किया है। पौडेल विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस से हैं। उनकी पार्टी सत्तारूढ़ गठबंधन से बाहर है। नेपाल में राष्ट्रपति चुनाव नौ मार्च को होगा, ओली ने पौडेल के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए सीपीएन-यूएमएल पार्टी के सदस्य सुबास नेमबांग को नामित किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article