नेपाल बाढ़: त्रिशूली में चट्टान की तरह खड़ा रहा जो मकान, वहां पहुंचा टाइम्स नाउ नवभारत, परिवार ने बताई सैलाब से बचने की कहानी, Video

त्रिशूली में सैलाब से बचने वाले इस परिवार तक टाइम्स नाउ नवभारत की टीम पहुंची। परिवार की एक महिला सदस्य ने बताया कि उन्हें दूसरा जीवन मिला है। सैलाब से घिरे होने के दौरान वे 'ओम नम: शिवाय' का जाप करते रहे।

Nepal Fpood: बीते 26 अगस्त को नेपाल में आए भयानक बाढ़ और सैलाब में पेड़, मकान, पुल और सड़क बह गए। इसी सैलाब में त्रिशूली नदी के तट पर स्थित हल्के हरे रंग का एक तीन मंजिला मकान घिर गया था। ऐसा लग रहा था कि बाढ़ और मलबे का सैलाब मकान को अपने साथ बहा ले जाएगा और इस घर में मौजूद लोग भी तेज बहाव का हिस्सा बन जाएंगे लेकिन चारों तरफ मलबे और बर्बादी के बावजूद यह मकान पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहा। इस विनाशकारी बाढ़ के दौरान घर की बालकनी और छत पर परिवार के चार-पांच सदस्य फंसे हुए थे। इनमें से एक महिला मदद के लिए लाल दुपट्टा लहराती हुई नजर आई थी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो काफी वायरल हुआ था।

Nepal Flood

त्रिशूली नदी के पास स्थित है मकान।

महिला ने कहा-हमें दूसरा जीवन मिला

राहत की बात यह है कि बाद में इस परिवार को सुरक्षित बचा लिया गया। आसपास के कई पक्के मकान और ढांचे सैलाब में ताश के पत्तों की तरह ढह गए, लेकिन यह घर चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बचा रहा। सैलाब से बचने वाले इस परिवार तक टाइम्स नाउ नवभारत की टीम पहुंची। परिवार की एक महिला सदस्य ने बताया कि उन्हें दूसरा जीवन मिला है। सैलाब से घिरे होने के दौरान वे 'ओम नम: शिवाय' का जाप करते रहे। महिला ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि वे बच नहीं पाएंगे।

End of Feed