22 KM का सफर, 167 KM/HR की रफ्तार... नेपाल में क्यों मची इतनी भयानक तबाही? वैज्ञानिक रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को लेकर नई वैज्ञानिक रिपोर्ट ने शुरुआती आकलन को बदल दिया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक तबाही की मुख्य वजह GLOF यानी ग्लेशियल झील के फटने से आई बाढ़ नहीं, बल्कि करीब 5,200 मीटर की ऊंचाई से आया आइस-रॉक एवलॉन्च था। बर्फ, चट्टान और मलबे का यह सैलाब करीब 22 किलोमीटर तक 167 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पहुंचा। रिपोर्ट ने हिमालय में बढ़ते ग्लेशियल और जलवायु जोखिम को लेकर भी चिंता बढ़ाई है।

Nepal Flash Flood: नेपाल बाढ़ की वजह से आई त्रासदी ने दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। खबर लिखे जाने तक 903 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 4,247 लोग अभी लापता हैं। इस बीच बाढ़ को लेकर अब नई वैज्ञानिक रिपोर्ट सामने आई है।

Nepal news

नेपाल एनवायरनमेंट सोसाइटी ने नेपाल बाढ़ को लेकर अहम खुलासे किए हैं। AI IMAGE

शुरुआती तौर पर इस आपदा को ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन नेपाल के वैज्ञानिकों की शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बाढ़ की मुख्य वजह ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड नहीं, बल्कि बर्फ और चट्टानों का विशाल सैलाब यानी आइस-रॉक एवलॉन्च था।

End of Feed