Nepal Flash Flood: 628 मौतें, 3,000 लापता; भारत से अमेरिका तक, जानें किस देश के कितने लोग गायब

नेपाल में आई भीषण फ्लैश फ्लड के बाद हालात अब भी गंभीर बने हुए हैं। मृतकों की संख्या 628 पहुंच गई है, जबकि करीब 3,000 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें 287 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक 88 भारतीयों को बचाया जा चुका है और चीन की ओर फंसे 120 भारतीय सुरक्षित नेपाल पहुंच गए हैं। भारत ने राहत सामग्री, टनल रेस्क्यू टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी नेपाल भेजा है। वहीं, भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण रासुवा, नुवाकोट और धादिंग के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Nepal Flash Flood: नेपाल बाढ़ की वजह से आई तबाही के बाद मृतकों का आंकड़ा 628 पहुंच चुका है। वहीं, करीब 3,000 लोग अब भी लापता हैं। इनमें 287 भारतीय भी शामिल हैं। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शनिवार को बताया कि नेपाल-तिब्बत सीमा पर चार दिन पहले आई भीषण बाढ़ के बाद कम से कम 287 भारतीय अब भी लापता हैं, जबकि 88 अन्य लोगों को बचा लिया गया है।

पहले (11)

Nepal Flash Flood: 628 की मौत, 3,000 लापता; 287 भारतीय भी शामिल, जानें दुनिया के कितने लोग फंसे। AP

मंत्रालय ने बताया कि भारतीय मूल के 128 लोगों से भी संपर्क नहीं हो पाया है। उसने यह भी कहा कि चीन की ओर फंसे 120 भारतीय नागरिक शनिवार को सुरक्षित नेपाल पहुंच गए हैं।

End of Feed