Nepal Airlines: नेपाल एयरलाइंस ने गुरुवार को उस मानचित्र में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाए जाने के विवाद के बाद मानचित्र संबंधी त्रुटियों के लिए माफी मांगी। विरोध के चलते एयरलाइंस ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया था। नेपाल एयरलाइंस ने X पर पोस्ट किया- हमारे सोशल मीडिया चैनलों पर हाल ही में साझा किए गए नेटवर्क मैप में हुई त्रुटि के लिए हम तहे दिल से माफी मांगते हैं। मानचित्र में अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के संबंध में महत्वपूर्ण मानचित्र संबंधी त्रुटियां थीं, जो नेपाल या नेपाल एयरलाइंस के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाती हैं।
नेपाल एयरलाइंस का विवादित ट्वीट (Facebook)
एयरलाइन ने आगे कहा- हमने तुरंत पोस्ट हटा दिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक समीक्षा कर रहे हैं कि हमारी सामग्री सटीकता के उच्चतम मानकों को पूरा करती है। हम इस क्षेत्र में अपने पड़ोसियों और मित्रों के साथ अपने मजबूत संबंधों को महत्व देते हैं और पोस्ट से हुई किसी भी ठेस के लिए खेद व्यक्त करते हैं।
पोस्ट को तुरंत हटा दिया गया
एयरलाइन ने यह भी कहा कि पोस्ट को तुरंत हटा दिया गया है और यह सुनिश्चित करने के लिए आंतरिक समीक्षा की जा रही है कि उसकी सामग्री सटीकता के उच्चतम मानकों को पूरा करे। एयरलाइन ने आगे कहा, हम इस क्षेत्र में अपने पड़ोसियों और दोस्तों के साथ अपने मजबूत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं और पोस्ट से हुई किसी भी ठेस के लिए खेद व्यक्त करते हैं।
वहीं, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने फेसबुक पर लिखा, क्या कोई मुझे बता सकता है कि नेपाल एयरलाइंस ने भारत के नक्शे के साथ इस तरह छेड़छाड़ क्यों की, और वह भी जम्मू-कश्मीर के संबंध में? यह कोई मामूली बात नहीं है, ऐसा लगता है कि यह जानबूझकर किया गया है। इसे छेड़छाड़ कहते हैं।
इसके अलावा कई और यूजर्स ने भी नेपाल एयरलाइंस के इस कदम की सख्त आलोचना की।
