ISRO की ऐतिहासिक कामयाबी पर NASA ने भी दी बधाई, कहा- साझीदार बनकर हुई बेहद खुशी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Aug 23, 2023, 08:21 PM IST

इसरो की कामयाबी के साथ ही उसे देश और दुनिया से बधाई मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। नासा ने भी इस खास उपलब्धि पर उसे बधाई दी है।

Chandrayaan 3 Mission: चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद इसरो को बधाइयों का सिलसिला जारी है। इसरो की इस कामयाबी पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने भी उसे बधाई दी है। नासा ने कहा कि उसे इस मिशन में इसरो का साझीदार बनकर बेहद खुशी है।

NASA congratulates ISRO

नासा ने दी इसरो को बधाई

नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने ट्वीट करते हुए कहा- @isro आपकी सफल चंद्रयान-3 चंद्र दक्षिणी ध्रुव लैंडिंग पर और चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक सॉफ्ट-लैंडिंग करने वाला चौथा देश बनने पर भारत को बधाई। हमें इस मिशन में आपका भागीदार बनकर खुशी हो रही है!

End of Feed