PM मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टॉर्मर से की बात, जानें किन मुद्दों पर बनी सहमति

India-Britain: पीएम मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर से बात की और दोनों देशे ने जल्द एफटीए के लिए काम करने पर सहमति जताई। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन आर्थिक संबंधों को गहरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

PM Modi Spoke Keir Starmer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर से शनिवार को बात की। दोनों नेताओं ने बातचीत में पारस्परिक रूप से लाभकारी भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द से जल्द पूरा करने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

PM Modi Spoke Keir Starmer

मोदी ने ब्रिटिश पीएम स्टॉर्मर को दी बधाई।

ब्रिटिश पीएम स्टॉर्मर को मोदी ने दी बधाई

मोदी ने स्टॉर्मर को प्रधानमंत्री बनने और चुनाव में उनकी लेबर पार्टी की उल्लेखनीय जीत पर बधाई दी। बयान में कहा गया कि दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक संबंधों को याद किया तथा दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने एवं आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

End of Feed