म्यांमार को गमजदा करने वाले भूकंप के बाद महसूस हुए 98 झटके, तीव्रता जान दंग रह जाएंगे आप

Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद से अब तक कुल 98 झटके महसूस किए गए हैं। राज्य प्रशासन परिषद की सूचना टीम ने बताया कि म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,600 हो गई है, 5,017 लोग घायल हुए हैं और 160 लोग अभी भी लापता हैं।

Myanmar Earthquake: म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद से अब तक कुल 98 झटके महसूस किए गए हैं। देश के मौसम विज्ञान और जल विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इन झटकों की तीव्रता 2.8 से 7.5 तक थी। म्यांमार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,600 हो गई है, 5,017 लोग घायल हुए हैं और 160 लोग अभी भी लापता हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, राज्य प्रशासन परिषद की सूचना टीम ने यह जानकारी दी।

Myanmar

म्यांमार भूकंप

भारी जानमाल का नुकसान

दक्षिण-पूर्व एशियाई देश के मांडले क्षेत्र में 28 मार्च को शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके कुछ ही मिनट बाद 6.4 तीव्रता का दूसरा झटका आया, जिससे जानमाल की भारी हानि हुई।

End of Feed