Myanmar Airstrike: म्यांमार की सेना ने मंगलवार को अपने ही देश के नागरिकों पर करारा हमला किया। सैन्य शासन के विरुद्ध जमा भीड़ पर सेना ने कार्रवाई करते हुए बम बरसाए। इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम सौ लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, म्यांमार के प्रशासकों ने इस हमले की पुष्टि की है।
म्यांमार की सेना ने अपने ही लोगों पर की एयरस्ट्राइक
जानकारी के मुताबिक, म्यांमार में सैन्य शासन के विरोध में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में सैंकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे, जिस पर सेना ने एयर स्ट्राइक की और 100 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
