रूस-यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण हल निकालने के लिए हर मदद देने को तैयार, पुतिन से मुलाकात में बोले PM मोदी

BRICS समिट के लिए कजान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम ने अपनी पेशकश एक बार फिर दोहराई।

BRICS समिट के लिए कजान पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के लिए भारत हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम ने अपनी पेशकश एक बार फिर दोहराई। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते तीन महीने में वह दो बार रूस के दौरे पर आए हैं। उनका यह दौरा भारत और रूस की गहरी दोस्ती और करीबी सहयोग को दर्शाता है।

pm modi putin

रूसी राष्ट्रपति से गले मिलते पीएम मोदी।

ब्रिक्स अपनी खास पहचान बना चुका है-पीएम

पीएम ने कहा, 'बीते तीन महीनों में रूस की मेरी दो यात्रा हमारे करीबी सहयोग और गहरी दोस्ती को दर्शाती है। बीते जुलाई महीने में हुई हमारी वार्षिक समिट में सभी क्षेत्रों में हमारा सहयोग मजबूत हुआ। गत 15 सालों में ब्रिक्स अपनी खास पहचान बना चुका है। अब दुनिया के कई देश इस समूह का हिस्सा बनना चाहते हैं। मैं बुधवार को होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर बहुत आशान्वित हूं।' प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत, यूक्रेन संकट का जल्द समाधान निकाले जाने के पक्ष में है। भारत ने इलाके में शांति एवं स्थिरता का हमेशा समर्थन किया है।

End of Feed