2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, ईसाइयों को छोड़ेगा पीछे; हिंदुओं की हिस्सेदारी घटने का अनुमान: प्यू रिपोर्ट

प्यू के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में दुनिया में करीब 2.27 अरब ईसाई और 2.02 अरब मुस्लिम थे। मौजूदा रुझान जारी रहा तो 2035 तक मुस्लिम आबादी 2.57 अरब और ईसाई आबादी 2.52 अरब के आसपास पहुंच जाएगी, जिससे इस्लाम सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा।

प्यू रिसर्च सेंटर (Pew Research Center) की ताजा जनसांख्यिकीय रिपोर्ट के मुताबिक, 2035 तक मुस्लिम आबादी ईसाई आबादी को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समूह बन जाएगी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संख्या के लिहाज से हिंदुओं की आबादी बढ़ेगी, लेकिन वैश्विक जनसंख्या में उनकी प्रतिशत हिस्सेदारी घटने का अनुमान है।

christians

दुनिया में घटेगी इसाईयों की आबादी

2035 और 2070 तक क्या बदलेगी तस्वीर?

प्यू के आंकड़ों के अनुसार, 2020 में दुनिया में करीब 2.27 अरब ईसाई और 2.02 अरब मुस्लिम थे। मौजूदा रुझान जारी रहा तो 2035 तक मुस्लिम आबादी 2.57 अरब और ईसाई आबादी 2.52 अरब के आसपास पहुंच जाएगी, जिससे इस्लाम सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा। वहीं, 2070 तक दुनिया की कुल जनसंख्या में 29 प्रतिशत इजाफा होने का अनुमान है, जिसमें मुस्लिम आबादी 80 प्रतिशत बढ़कर 3.64 अरब हो सकती है। इस दौरान ईसाई आबादी में 30 प्रतिशत (3 अरब से कुछ कम) और हिंदू आबादी में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभावित है, जबकि चीन, दक्षिण कोरिया और जापान में घटती आबादी के चलते बौद्ध आबादी संख्या और हिस्सेदारी—दोनों स्तरों पर कम हो सकती है।

End of Feed