दुनिया

Abu Dhabi Hindu Temple: अबू धाबी के हिंदू मंदिर को देखकर Pakistan के मुस्लिमों ने किसकी तारीफ कर दी?,देखें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 14, 2024, 10:02 PM IST

Abu Dhabi Hindu Temple: अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर तैयार हो गया है और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन कर दिया है, इसे लेकर अबू धाबी में पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुसलमान क्या-क्या कह रहे हैं।

Image

इस मंदिर को लेकर अबू धाबी में रह रहे पाकिस्तानी मुस्लिमों ने क्या कहा ये जानिए

Abu Dhabi UAE Hindu Temple: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अबू धाबी में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) सोसायटी द्वारा निर्मित यूएई के पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने पुजारियों के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की वहीं इस मंदिर को लेकर अबू धाबी में रह रहे पाकिस्तानी मुस्लिमों ने क्या कहा ये जानिए।

इस मंदिर में पाकिस्तान और बांग्लादेश के मुस्लिम भी काम कर रहे हैं। मंदिर के बारे में पूछे जाने पर पाकिस्तान मुस्लिमों ने कहा कि ऐसा मंदिर कभी नहीं देखा।

इसके साथ ही पाकिस्तानी मुस्लिमों ने मंदिर की खूबसूरती की तारीफ भी की, आप भी देखें ये Video

BAPS द्वारा बनाया गया यह मंदिर एक आश्चर्यजनक वास्तुशिल्प का चमत्कार माना जा रहा है। 27 एकड़ भूमि पर निर्मित, यह अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BAPS मंदिर का उद्घाटन किया

गौर हो कि मंगलवार को दो दिवसीय यात्रा पर संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी को BAPS मंदिर का उद्घाटन किया। पीएम मोदी के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया था। उद्घाटन से पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर परिसर में आभासी गंगा और यमुना नदियों में जल चढ़ाया और फिर मंदिर के अंदर पूजा करने के लिए आगे बढ़े।

यह मंदिर एक आश्चर्यजनक वास्तुशिल्प का चमत्कार माना जा रहा है

BAPS द्वारा बनाया गया यह मंदिर एक आश्चर्यजनक वास्तुशिल्प का चमत्कार माना जा रहा है। 27 एकड़ भूमि पर निर्मित, यह अबू धाबी में पहला हिंदू मंदिर होगा। जिसमें भारतीय संस्कृति और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की संस्कृति की झलक है। गुलाबी बलुआ पत्थर से यह मंदिर बना है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article