Indian Origin Couple Jailed: ब्रिटिश-भारतीय दंपति आरती धीर और कवलजीतसिंह रायजादा को ऑस्ट्रेलिया को £700 मिलियन मूल्य की कोकीन निर्यात करने के लिए 33 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। भारत ने 2017 में गुजरात में दो हत्याओं को लेकर ब्रिटेन से उनके प्रत्यर्पण की मांग की थी, आरती धीर और उनके पति कवलजीतसिंह रायजादा दोनों हनवेल, लंदन के निवासी हैं।
प्रतीकात्मक फोटो
इनपर आरोप है कि इन्होंने नशीले पदार्थ को ऑस्ट्रेलिया रवाना किया था, जांच में पता चला है कि यह एक कंपनी के साथ जुड़े हुए थे, भारत सरकार ने आरोपियों के प्रत्यर्पण की मांग की।
गुजरात में दत्तक पुत्र गोपाल सेजानी की हत्या करने का आरोप
दंपत्ति पर अपने दत्तक पुत्र गोपाल सेजानी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 2017 में 11 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी। भारतीय जोड़ा गोपाल को गोद लेने के लिए 2015 में गुजरात आया था। 8 फरवरी 2017 को गोपाल का अपहरण कर लिया गया। फिर उसकी चाकू से रेतकर उसकी हत्या कर दी गई बाद में शव सड़क किनारे मिला था वहीं पुलिस ने खुलासा किया था कि गोद लेने के बाद बीमा की रकम हड़पने के लिए यह पूरी साजिश रची गई थी।
