देश

Corruption Index 2023: करप्शन इंडेक्स में भारत कहां? पाकिस्तान, बांग्लादेश में कितना है भ्रष्टाचार; जानिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2024, 05:19 PM IST

Corruption Index 2023: 180 देशों की सूची में पाकिस्तान 133वें नंबर पर है, तो वहीं बांग्लादेश 149 वें और अफगानिस्तान 162वें नंबर पर है। वहीं, रिपोर्ट में स्कोर के मामले में डेनमार्क ने टॉप किया है।

Image

करप्शन इंडेक्स 2023

Photo : iStock

Corruption Index 2023: ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने 2023 के भ्रष्टाचार सूचकांक की सूची जारी कर दी है। इस सूची में भारत को 93वें स्थान पर रखा गया है, जबकि बीते साल 2022 में भारत 85वें नंबर पर था। करप्शन इंडेक्स के मुताबिक, एक साल में भारत इस लिस्ट में आठ पायदान लुढ़क गया है, यानी भारत में करप्शन बढ़ गया है। बता दें, इस लिस्ट में जो देश पहले स्थान पर आता है, वहां सबसे कम भ्रष्टाचार होता है, वहीं रैंकिंग में जो देश जितना ऊपर होगा, वह उतना ही भ्रष्ट होगा।

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के इस करप्शन इंडेक्स 2023 में 180 देशों के नाम शामिल किए गए हैं। इस लिस्ट में भारत की रैंकिंग 93 है तो भारत का स्कोर 39 रहा है, जबकि2022 में यह 40 था। बता दें, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार के अनुमानित स्तर के आधार पर देशों को शून्य (अत्यधिक भ्रष्ट) से 100 (बहुत स्वच्छ) के पैमाने पर रैंक करता है।

मालदीव, कजाकिस्तान को भी 93वां स्थान

करप्शन इंडेक्स 2023 में भारत के साथ मालदीव, कजाकिस्तान ओर लेसोथो भी 93वें स्थान पर हैं। ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में कहा गया है, भारत के स्कोर में उतार-चढ़ाव इतना कम है कि किसी भी महत्वपूर्ण बदलाव पर कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है। हालांकि, चुनावों से पहले, भारत में नागरिक स्थान में और कमी देखी जा रही है, जिसमें एक विधेयक [दूरसंचार विधेयक] का पारित होना भी शामिल है, जो मौलिक अधिकारों के लिए गंभीर खतरा हो सकता है।

पाकिस्तान में बढ़ता जा रहा भ्रष्टाचार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। 180 देशों की सूची में पाकिस्तान 133वें नंबर पर है, तो वहीं बांग्लादेश 149 वें और अफगानिस्तान 162वें नंबर पर है। वहीं, रिपोर्ट में स्कोर के मामले में डेनमार्क ने टॉप किया है, डेनमार्क का स्कोर 80 है। इसके बाद फिनलैंड, न्यूजीलैंड, नार्वे और सिंगापुर हैं।

सोमालिया में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार

इस सूची में सोमालिया सबसे निचले पायदान है। सोमालिया को 11 स्कोर प्राप्त हुआ है। इसके बाद वेनेज़ुएला, सीरिया, दक्षिण सूडान और यमन हैं। इनमें वेनेजुएला, सीरिया और दक्षिण सूडान को 13 व यमन को 16 स्कोर प्राप्त हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article