दुनिया

Indian Couple Jailed: गुजरात में हत्या, भेजा ड्रग्स, ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के कपल को हुई लंबी सजा

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2024, 05:20 PM IST

Indian Origin Couple Jailed: ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय मूल के एक युगल को 33-33 साल की सजा हुई है उनको कोकीन भेजने के आरोप में दोषी पाया गया है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Indian Origin Couple Jailed: ब्रिटिश-भारतीय दंपति आरती धीर और कवलजीतसिंह रायजादा को ऑस्ट्रेलिया को £700 मिलियन मूल्य की कोकीन निर्यात करने के लिए 33 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। भारत ने 2017 में गुजरात में दो हत्याओं को लेकर ब्रिटेन से उनके प्रत्यर्पण की मांग की थी, आरती धीर और उनके पति कवलजीतसिंह रायजादा दोनों हनवेल, लंदन के निवासी हैं।

इनपर आरोप है कि इन्होंने नशीले पदार्थ को ऑस्ट्रेलिया रवाना किया था, जांच में पता चला है कि यह एक कंपनी के साथ जुड़े हुए थे, भारत सरकार ने आरोपियों के प्रत्यर्पण की मांग की।

गुजरात में दत्तक पुत्र गोपाल सेजानी की हत्या करने का आरोप

दंपत्ति पर अपने दत्तक पुत्र गोपाल सेजानी की हत्या करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, 2017 में 11 वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी गई थी। भारतीय जोड़ा गोपाल को गोद लेने के लिए 2015 में गुजरात आया था। 8 फरवरी 2017 को गोपाल का अपहरण कर लिया गया। फिर उसकी चाकू से रेतकर उसकी हत्या कर दी गई बाद में शव सड़क किनारे मिला था वहीं पुलिस ने खुलासा किया था कि गोद लेने के बाद बीमा की रकम हड़पने के लिए यह पूरी साजिश रची गई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article