दुनिया

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा का भारत आना कंफर्म, प्रत्यर्पण पर रोक की मांग वाली याचिका खारिज

पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा वर्तमान में अमेरिका के लॉस एंजिलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है। उसकी प्रत्यर्पण के लिए भारतीय एजेंसियां वहां कानूनी लड़ाई लड़ रही है।

Image

मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा (फाइल फोटो)

Photo : ANI

मंबई हमले का आरोपी तहव्वुर राणा भारत आने से बचने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है, हालांकि उसकी हर कोशिश नाकाम हो जा रही है। अमेरिका की जेल में बंद तहव्वुर राणा की एक और कोशिश नाकाम हो गई है। अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने उसके पत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है।

पाकिस्तानी मूल का है तहव्वुर राणा

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने मुंबई आतंकवादी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका कोखारिज कर दिया है। पाकिस्तानी मूल का 64 वर्षीय कनाडाई नागरिक राणा वर्तमान में लॉस एंजिलिस के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है।

पहले भी खारिज हो गई थी याचिका

उसने 27 फरवरी को अमेरिकी उच्चतम न्यायालय की एसोसिएट न्यायाधीश और नौवें सर्किट की सर्किट न्यायाधीश एलेना कागन के समक्ष "बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के लंबित मुकदमे पर रोक लगाने के लिए आपातकालीन आवेदन" प्रस्तुत किया था। पिछले महीने की शुरुआत में कागन ने आवेदन अस्वीकार कर दिया था।

एक और बार खारिज

इसके बाद राणा ने अपने इस आवेदन को नवीनीकृत किया, तथा अनुरोध किया कि नवीनीकृत आवेदन प्रधान न्यायाधीश रॉबर्ट्स को भेजा जाए।उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर पोस्ट एक आदेश में कहा गया है कि राणा के नवीनीकृत आवेदन को चार अप्रैल 2025 की बैठक के लिए सूचीबद्ध किया गया था। सोमवार को उच्चतम न्यायालय की वेबसाइट पर एक नोटिस में कहा गया, "अदालत ने आवेदन अस्वीकार कर दिया है।”

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article