पाकिस्तान में त्राहिमाम कर रही जनता; बाढ़ से अब तक 800 से ज्यादा की मौत, पंजाब प्रांत में हाई अलर्ट

Pakistan Floods: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाढ़ के कारण सैकड़ों गांवों के जलमग्न हो जाने से पिछले 24 घंटे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने बताया कि जून के अंत से अब तक 800 से ज्यादा की मौत हो चुकी है, जो पिछले साल इसी अवधि में हुई मौतों का लगभग तीन गुना ज्यादा है।

Pakistan Floods: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाढ़ के कारण सैकड़ों गांवों के जलमग्न हो जाने से पिछले 24 घंटे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब प्रांत हाई अलर्ट पर है, क्योंकि सतलुज, रावी और चिनाब नदियों के बढ़ते जलस्तर की वजह से निचले इलाकों में जान का खतरा मंडरा रहा है। हालांकि, इन नदियों के आस-पास आई बाढ़ के कारण 13 करोड़ से अधिक आबादी वाले प्रांत में बड़े पैमाने पर लोगों को निकालने का अभियान जारी है, जबकि बाढ़ से बुनियादी अवसंरचना को नुकसान पहुंचा और लाखों एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई।

Pakistan Extreme Weather

पाकिस्तान में बाढ़ से जनता परेशान (फोटो साभार: AP)

मुश्किल भरे 24 घंटे, 17 ने गंवाई जान

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक, पंजाब आपातकालीन सेवा बचाव 1122 के अनुसार, पिछले 24 घंटे में बाढ़ के कारण 17 लोगों की मौत हो गई, जिसमें से सियालकोट में सात, गुजरात में चार, नारोवाल में तीन, हाफिजाबाद में दो और गुजरांवाला में एक व्यक्ति शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश और भारत द्वारा बांधों से छोड़े गए अतिरिक्त पानी के कारण तीनों नदियों के जलस्तर में असमान्य बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

End of Feed