पाकिस्तान एयरलाइंस की ये कैसी गलती! कराची की बजाय दुबई पहुंचा शख्स

पाकिस्तान में एक निजी एयरलाइन की एक विचित्र गलती के कारण लाहौर से कराची जाने वाला एक यात्री सऊदी अरब पहुंच गया और बाद में उन्हें वापस पाकिस्तान भेजा गया।

कराची: पाकिस्तान में एक निजी एयरलाइन की एक विचित्र गलती के कारण लाहौर से कराची जाने वाला एक यात्री सऊदी अरब पहुंच गया और बाद में उन्हें वापस पाकिस्तान भेजा गया।यह घटना सात जुलाई को हुई, जब कराची के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मलिक शाहज़ैन ‘एयरसियाल’ की उड़ान में लाहौर से सवार हुए।नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि वे इस असामान्य घटना की जांच कर रहे हैं।

pakistan

कराची की बजाय दुबई पहुंचा शख्स (Photo -Representational AI Image )

समाचार एजेंसी भाषा के हवासे से जारी खबर के मुताबिक अधिकारी ने कहा कि गलती से किसी यात्री का गलत उड़ान में चढ़ जाना तो हो सकता है, लेकिन हमारे सामने ऐसा कोई मामला नहीं आया है, जहां कोई घरेलू यात्री किसी अंतरराष्ट्रीय उड़ान में चढ़ गया हो।शाहज़ैन के अनुसार, सात जुलाई की रात को जब उन्हें पता चला कि उनका बच्चा बीमार पड़ गया है, तो वह लाहौर से कराची लौट रहे थे। वह वक्त पर हवाई अड्डे पहुंचे और अपना पहले से बुक किया हुआ बोर्डिंग पास दिखाया, जिसके बाद उन्हें लाउंज और प्रस्थान द्वार की ओर भेज दिया गया।

End of Feed