दुनिया

ब्रिटेन: लापता भारतीय छात्रा का शव स्कॉटलैंड में नदी में मिला, आखिरी बार सुपरमार्केट में दिखी थी

सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के अनुसार, साजू को आखिरी बार छह दिसंबर की शाम को लिविंगस्टन के अल्मोंडवेल में असदा सुपरमार्केट स्टोर में देखा गया था।

Image

यूके में लापता भारतीय छात्रा का शव मिला (फाइल फोटो)

Photo : iStock

Missing Indian student: इस महीने की शुरुआत से लापता 22 वर्षीय भारतीय छात्रा का शव स्कॉटलैंड की एक नदी में मिला है। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है, और औपचारिक पहचान की प्रतीक्षा की जा रही है। केरल की संत्रा साजू स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग में हेरियट-वाट यूनिवर्सिटी में पढ़ती थीं। पुलिस स्कॉटलैंड ने एक बयान में कहा कि उन्हें एडिनबर्ग के निकट न्यूब्रिज नामक गांव के पास नदी में एक शव के बारे में पता चला।

स्कॉटलैंड पुलिस ने कहा कि शुक्रवार 27 दिसंबर, 2024 को पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट पर पुलिस को न्यूब्रिज के पास नदी में एक शव का पता चला। पुलिस ने बताया कि अभी शव की औपचारिक पहचान होनी बाकी है, हालांकि संत्रा साजू (22) के परिवार को सूचित कर दिया गया है। साजू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इनकार किया गया है। बयान में कहा गया है कि स्कॉटलैंड की अभियोजन सेवा प्रोक्यूरेटर फिस्कल (स्कॉटलैंड में सरकारी वकील) और मृत्यु अन्वेषण संस्था को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

सीसीटीवी फुटेज से मिली जानकारी के अनुसार, साजू को आखिरी बार छह दिसंबर की शाम को लिविंगस्टन के अल्मोंडवेल में असदा सुपरमार्केट स्टोर में देखा गया था। साजू के लापता होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की और लोगों से साजू के बारे में कोई भी जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की। साजू के मित्रों और परिवार ने कहा था कि उसका गायब होना उसके स्वभाव के विपरीत है और वे उसकी सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article