गाजा के हालात भारत ने जताई चिंता, MEA ने कहा-हमास को रिहा करने चाहिए सभी बंधक

MEA on Gaza : गाजा पर इजरायल के हवाई हमलों के बाद भारत सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने गाजा के हालात पर चिंता जताते हुए बचे हुए बंधकों को रिहा करने की मांग की। साथ ही भारत ने कहा कि गाजा के लोगों तक मानवीय मदद पहुंचनी चाहिए। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि गाजा के हालात पर वह चिंतित है।

MEA on Gaza situation : गाजा पर इजरायल के हवाई हमलों के बाद भारत सरकार ने प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने गाजा के हालात पर चिंता जताते हुए बचे हुए बंधकों को रिहा करने की मांग की। साथ ही भारत ने कहा कि गाजा के लोगों तक मानवीय मदद पहुंचनी चाहिए। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि गाजा के हालात पर वह चिंतित है। साथ ही उसने यह भी कहा कि सभी बंधकों की रिहाई और गाजा में जरूरतमंदों तक मानवीय मदद पहुंचनी चाहिए। इजरायल के ताजा हमलों में 400 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

gaza

गाजा पर इजरायल ने नए सिरे से हमले किए हैं।

मंगलवार सुबह गाजा पट्टी हुए हवाई हमले

बता दें कि इजरायल ने मंगलवार सुबह गाजा पट्टी क्षेत्र में हवाई हमले किए, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 404 फलस्तीनी मारे गए। अचानक किये गए इस हमले की वजह से जनवरी से लागू संघर्षविराम टूट गया तथा 17 महीने से जारी युद्ध के फिर से शुरू होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संघर्षविराम समझौते में बदलाव की इजरायली मांग को हमास द्वारा अस्वीकार किये जाने के बाद हमले का आदेश दिया। अधिकारियों ने कहा कि हमले का दायरा बढ़ने की संभावना है।

End of Feed