मेक्सिको में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराने के बाद खाई में गिरी बस; अब तक 24 की मौत

Mexico Bus Accident: मेक्सिको में यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रक ने पीछे से बस में टक्कर मार दी। इससे बस ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और पोल से टकराने के बाद बस खाई में गिर गई। इस हादसे में अब तक 24 लोगों की मौत हुई है, वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Mexico Bus Accident: मेक्सिको में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक की टक्कर के बाद यात्रियों से भरी एक बस सीधे खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं गंभीर रूप से घायल 5 यात्रियों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mexico Bus Accident

मेक्सिको बस हादसा।

अधिकारियों के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब एक ट्रक ने पीछे से बस में टक्कर मार दी। इससे बस ड्राइवर ने संतुलन खो दिया और पोल से टकराने के बाद बस खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस सिउदाद जुआरेज जा रही थी। अटॉर्नी जनरल कार्यालय ने बताया कि घटना के बाद मौके पर बचाव व राहत कार्य जारी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 19 लोगों की मौत की भी खबर आ रही है।

End of Feed