दुनिया

इजराइली वेब सीरीज 'फौदा' की निर्माण टीम के सदस्य की गाजा में मौत, आतंकियों से ले रहा था लोहा

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 13, 2023, 08:48 AM IST

मातन मीर को पुरस्कार जीत चुके इजराइली टेलीविजन शो 'फौदा' में उनके काम के लिए जाना जाता था, जिसका तीसरा सीजन गाजा पट्टी पर आधारित था।

Image

मातन मीर की गाजा में मौत

Israel Hamas War: इजराइल और चरमपंथी समूह हमास के बीच जारी संघर्ष में नेटफ्लिक्स ड्रामा ‘फौदा’ के मशहूर टेलीविजन निर्माता मातन मीर (38) की गाजा के बेत हनौन इलाके में एक मस्जिद के करीब सुरंग में हुए विस्फोट में मौत हो गई। गोलन हाइट्स के ओडेम के रहने वाले मीर की शुक्रवार को मौत हो गई। उन्हें पुरस्कार जीत चुके इजराइली टेलीविजन शो 'फौदा' में उनके काम के लिए जाना जाता था, जिसका तीसरा सीजन गाजा पट्टी पर आधारित था।

मातन मीर गाजा में मारे गए

इजराइली सीरीज के अधिकृत सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा गया, हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि हमारे ‘फौदा’ परिवार के सदस्यों में से एक, मातन मीर गाजा में कार्रवाई के दौरान मारे गए। इस दुखद क्षति से कलाकार और निर्माण टीम के सदस्य दुखी हैं। हम मातन के परिवार और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।

लियोर रेज ने किया याद

'फौदा' के अभिनेता लियोर रेज ने इजराइली वेब पोर्टल 'वाइनेट' से मीर की दिलदार व्यक्ति के रूप में प्रशंसा की। उन्होंने कहा, मैं आपसे प्यार करता था, मातन। आप हर पल मेरे लिए यहां थे। आप बस मदद करना चाहते थे और दूसरों के लिए यहां रहना चाहते थे। मीर 551वीं ब्रिगेड की 697वीं बटालियन में तैनात थे। वहीं 10 नवंबर को हुए धमाके में मीर के साथ बटालियन के चार सैनिक मारे गए थे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article