Israel-Hamas War: अमेरिका में मीडियाकर्मियों का प्रदर्शन, गाजा में अबतक 36 पत्रकारों की मौत; जानें अपडेट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2023, 09:28 AM IST

Israel Hamas War: इजराइल-हमास युद्ध की आग अब अमेरिका में तेजी से फैल रही है। प्रदर्शनकारियों में अब मीडियाकर्मी भी शामिल हो रहे हैं। गाजा में संघर्ष-विराम की मांग को लेकर मीडियाकर्मियों ने न्यूयॉर्क स्थित 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के कार्यालय की लॉबी में प्रदर्शन किया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी मीडिया संस्थान के मैनहट्टन स्थित कार्यालय में एकत्र हुए।

US News: गाजा में तत्काल संघर्ष-विराम की मांग को लेकर न्यूयॉर्क स्थित 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के कार्यालय की लॉबी में फलस्तीन समर्थकों ने प्रदर्शन किया और इजराइल-हमास युद्ध को कवर करते समय निष्पक्ष खबरें नहीं दिखाए जाने का आरोप लगाया। सैकड़ों प्रदर्शनकारी मीडिया संस्थान के मैनहट्टन स्थित कार्यालय में एकत्र हुए। इनमें से कई लोग इमारत के प्रांगण में आ गए और एक घंटे से अधिक समय तक धरना दिया।

Media Workers protest In America

मीडियाकर्मियों ने अमेरिका में किया प्रदर्शन।

गाजा में कम से कम 36 पत्रकारों की मौत

यह प्रदर्शन मीडियाकर्मियों के 'राइटर्स ब्लॉक' नामक एक समूह के नेतृत्व में किया गया। प्रदर्शनकारियों ने गाजा में मारे गए हजारों फलस्तीनियों का जिक्र किया, जिनमें कम से कम 36 पत्रकार शामिल हैं। उन्होंने एक छद्म समाचार पत्र-'द न्यूयॉर्क वॉर क्राइम्स' के संस्करण बांटे, जिसमें मीडिया पर 'नरसंहार को वैध बनाने में संलिप्तता' का आरोप लगाया गया है और 'टाइम्स' के संपादकीय बोर्ड से संघर्ष-विराम का सार्वजनिक रूप से समर्थन करने की मांग की गई है।

End of Feed