दुनिया

पाकिस्तान में एक और आतंकी ढेर, अब लश्कर के पूर्व कमांडर अकरम खान की गोली मारकर हत्या

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 10, 2023, 10:20 AM IST

इससे पहले सितंबर में, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Image

पूर्व लश्कर कमांडर की हत्या

Ex-Lashkar Commander Shot Dead: पाकिस्तान में एक और आतंकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के पूर्व कमांडर अकरम खान की गुरुवार को पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के अनुसार, अकरम खान को अकरम गाजी के नाम से भी जाना जाता है। उसे बाजौर जिले (खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में) में अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। 2018 से 2020 तक लश्कर भर्ती सेल का नेतृत्व करने वाले गाजी को पाकिस्तान में भारत विरोधी भाषण देने के लिए जाना जाता था।

लश्कर भर्ती सेल का नेतृत्व किया था

वह आतंकवादी समूह में मशहूर था और लंबे समय से चरमपंथी गतिविधियों में शामिल था। उसने लश्कर भर्ती सेल का नेतृत्व किया था, जो चरमपंथी विचारधारा वाले व्यक्तियों की पहचान करने और उन्हें भर्ती करने के लिए जिम्मेदार एक महत्वपूर्ण सेल था। इसी साल अक्टूबर में पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर से भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक था और 2016 में पठानकोट वायु सेना स्टेशन में घुसपैठ करने वाले चार आतंकवादियों का हैंडलर था।

लश्कर के शीर्ष आतंकवादी कमांडर की हत्या

इससे पहले सितंबर में, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में अल-कुदुस मस्जिद के अंदर उसकी हत्या हुई थी। आतंकवादी की पहचान रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम के रूप में हुई। रियाज अहमद कोटली से नमाज अदा करने आया था, तभी उसके सिर में नजदीक से गोली मार दी गई।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article