क्यों चौधरी बनने पर उतारू हैं डोनाल्ड ट्रंप? भारत-पाकिस्तान को डिनर टेबल पर लाने की कर रहे बात!

India Pakistan Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान को एक साथ डिनर टेबल पर लाने की बात कही और दोनों देशों के नेताओं को शक्तिशाली, मजबूत और स्मार्ट बताया। हाल ही में भारत ने दो टूक जवाब देते हुए स्पष्ट कर दिया था कि कश्मीर के विषय में भारत को किसी भी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी मंजूर नहीं है।

India Pakistan Ceasefire: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत और पाकिस्तान को एक साथ डिनर टेबल पर लाने की बात कही और दोनों देशों के नेताओं को शक्तिशाली, मजबूत और स्मार्ट बताया। हाल ही में भारत ने दो टूक जवाब देते हुए स्पष्ट कर दिया था कि कश्मीर के विषय में भारत को किसी भी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी मंजूर नहीं है। इसके बावजूद ट्रंप अपनी दखलअंदाजी से बाज नहीं आ रहे हैं।

Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई ने व्हाइट हाउस के हवाले से ट्रंप का एक वीडियो जारी किया जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान को एक डिनर टेबल पर लाने की अपनी इच्छा जाहिर की। ट्रंप ने अमेरिका-सऊदी निवेश फोरम में कहा कि मुझे युद्ध पसंद नहीं है... कुछ दिन पहले मेरे प्रशासन ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को रोकने के लिए ऐतिहासिक युद्धविराम सफलतापूर्वक करवाया। मैंने काफी हद तक व्यापार का इस्तेमाल किया। मैंने कहा चलो एक डील करते हैं, चलो कुछ व्यापार करते हैं। चलो परमाणु मिसाइलों का व्यापार नहीं करते, चलो उन चीजों का व्यापार करते हैं जिन्हें आप खूबसूरती से बनाते हैं...

End of Feed