नॉर्वे में भीषण आग से हाहाकार, 100 से ज्यादा घर तबाह, सैकड़ों लोग विस्थापित

पुलिस ने बताया कि आग शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे ड्रामेन शहर के एक टाउनहाउस में लगी। इसके बाद यह पूरे इलाके और आसपास के जंगलों में फैल गई। दमकलकर्मियों ने शनिवार सुबह भी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रखे।

Norway Fire: यूरोपीय देश नॉर्वे में भयंकर आग ने हाहाकार मचा दिया है और सैकड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। पुलिस और नॉर्वे के सार्वजनिक प्रसारक के अनुसार, दक्षिणी नॉर्वे में शुक्रवार को लगी भीषण आग ने 100 से अधिक घरों को नष्ट कर दिया और सैकड़ों लोगों को इलाका खाली करने पर मजबूर कर दिया। पुलिस ने बताया कि आग शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे ड्रामेन शहर के एक टाउनहाउस में लगी। इसके बाद यह पूरे इलाके और आसपास के जंगलों में फैल गई। दमकलकर्मियों ने शनिवार सुबह भी आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रखे।

Norway fire

नॉर्वे में भयंकर आग

आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं

नॉर्वे के सार्वजनिक प्रसारक एनआरके ने बताया कि सैकड़ों लोग एक निकासी केंद्र में गए। पुलिस ने बताया कि किसी भी निवासी के लापता होने की सूचना नहीं है। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। ड्रामेन ओस्लो से लगभग 34 किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

End of Feed