दुनिया

Turkey Fire: तुर्की के स्की रिसॉर्ट में लगी भयंकर आग, 66 की मौत और कई घायल

कार्तलकाया कोरोग्लू पहाड़ों में एक लोकप्रिय स्की रिसॉर्ट है, जो इस्तांबुल से लगभग 300 किलोमीटर (185 मील) पूर्व और राजधानी अंकारा से 170 किलोमीटर (100 मील) उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसी में आग ली थी।

Image

तुर्की के रिसॉर्ट में लगी आग

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • तुर्की के होटल में लगी आग
  • आग के कारण 66 लोगों की मौत
  • कई लोगों के घायल होने की खबर

तुर्की के एक रिसॉर्ट में भयंकर आग लग गई है। इस आग में कम से कम 66 लोग झुलस कर मर गए हैं। इसके साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। घायलों को अस्पताल में इलाज जारी है। आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच हो रही है।

पहाड़ की चोटी पर है रिसॉर्ट

इससे पहले खबर आई थी उत्तर-पश्चिमी तुर्की के एक स्की रिसॉर्ट होटल में मंगलवार की सुबह आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह 3:27 बजे (0027 जीएमटी) कार्तलकाया के पहाड़ की चोटी पर स्थित रिसॉर्ट में 12 मंजिला ग्रैंड कार्टल होटल के रेस्तरां में आग लग गई।

इमारत से कूदने लगे थे लोग

बताया जा रहा है कि कम से कम दो पीड़ितों की मौत घबराहट में इमारत से कूदने की वजह से हुई। स्थानीय मीडिया ने यह भी बताया कि गेस्ट चादरों और कंबलों का इस्तेमाल करके अपने कमरों से नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे। वायरल फुटेज में होटल की छत और ऊपरी मंजिलों में आग लगी हुई दिखाई दे रही थी, जिससे आसमान में धुएं का गुबार उठ रहा था और बैकग्राउंड में बर्फ से ढका एक पहाड़ दिखाई दे रहा था।

भरा हुआ था रिसॉर्ट

स्कूल की छुट्टियों की वजह से होटल 80-90% तक भरा हुआ था, जिसमें 230 से ज्यादा मेहमान चेक इन कर चुके थे। होटल में स्की इंस्ट्रक्टर नेकमी केपसेटुटन ने मीडिया को बताया कि उन्होंने इमारत से लगभग 20 लोगों को निकालने में मदद की थी, लेकिन धुएं के कारण आग से बचने के लिए रास्ते ढूंढना मुश्किल था। उन्होंने कहा, "मैं अपने कुछ स्टूडेंट्स तक नहीं पहुंच पाया, मुझे उम्मीद है कि वे ठीक होंगे।"

रिसॉर्ट में हैं 161 कमरे

बताया जा रहा है कि 161 कमरों वाले होटल के डिजाइन, जिसमें लकड़ी के शैलेट-शैली के आवरण हैं, की वजह से आग तेजी से फैली होगी।अधिकारियों ने कहा कि 30 दमकल गाड़ियां और 28 एंबुलेंस घटनास्थल पर भेजी गईं, लेकिन होटल एक चट्टान पर स्थित था। इस वजह से आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों के प्रयासों में काफी बाधा आई। एहतियात के तौर पर आस-पास के अन्य होटलों को खाली करा लिया गया, और मेहमानों को अन्य जगहों पर भेज दिया गया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article