दुनिया

रूस के साथ जंग के बीच कीव में सुपरमार्केट में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत; हमलावर भी ढेर

Ukraine Firing: यूक्रेन की राजधानी कीव में शनिवार को एक बंदूकधारी ने एक सुपरमार्केट में कुछ लोगों को बंधक बना लिया और बाद में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

Image

कीव के सुपरमार्केट में चली गोलियां (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Ukraine Firing: यूक्रेन की राजधानी कीव में शनिवार को एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी की घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। एक बंदूकधारी ने सुपरमार्केट में अचानक गोलीबारी शुरू कर दी और कई लोगों को बंधक बना लिया। यूक्रेनी पुलिस के मुताबिक, बाद में पुलिस के साथ मुठभेड़ में हमलावर को मार गिराया गया।

पुलिस ने हमलवार को किया ढेर

यूक्रेन के गृह मंत्रालय के प्रमुख इहोर क्लिमेंको ने एक बयान में कहा कि पुलिस के विशेष दस्ते ने बंधक बनाने वाले व्यक्ति से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन इसके विफल होने के बाद पुलिस टीम सुपरमार्केट में दाखिल हुई। उन्होंने टेलीग्राम पर जारी बयान में कहा, ''कीव में हमलावर को गिरफ्तार करने की कार्रवाई के दौरान ढेर कर दिया गया।''

कहां हुई गोलीबारी?

राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि इस घटना में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया गोलीबारी की घटना होलोसिव्स्की जिले में हुई। यह घटना कीव के होलोसीव्स्की जिले में हुई, जिसकी जानकारी क्लिमेंको ने दी। क्लिमेंको ने पहले दो लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में संकेत दिया कि सुपरमार्केट के अंदर और भी लोग मारे गए हैं। हालांकि, बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई।

रूस ने भी बरपाया कहर

इससे पहले, यूक्रेन भर में रात भर हुए रूसी हमलों में एक नागरिक की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय नेता वादिम फिलाश्किन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि यूक्रेन के पूर्वी दोनेत्स्क क्षेत्र के मायकोलाइवका में हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अन्य अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी और पूर्वी यूक्रेन में हुए हमलों में कम से कम 26 लोग घायल हुए हैं, जिनमें ओडेसा शहर में बंदरगाह के एक बुनियादी ढांचे पर किया गया हमला भी शामिल है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें