कनाडा में अब मार्क कार्नी 'राज', ले ली पीएम पद की शपथ; जस्टिन ट्रूडो की सत्ता खत्म

मार्क कार्नी का जन्म 16 मार्च, 1965 को फोर्ट स्मिथ में हुआ था और उनका पालन-पोषण एडमॉन्टन, अल्बर्टा में हुआ। कार्नी ने 2008 से 2013 तक बैंक ऑफ कनाडा और 2013 से 2020 तक बैंक ऑफ इंग्लैंड का नेतृत्व किया। वर्ष 2008 के वित्तीय संकट के सबसे बुरे प्रभावों से निपटने में कनाडा की मदद करने के बाद कार्नी को बैंक ऑफ इंग्लैंड की कमान सौंपी गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • कनाडा में नए पीएम ने ली शपथ
  • मार्क कार्नी बने कनाडा के नए पीएम
  • जस्टिन ट्रूडो की ली जगह

कनाडा में अब जस्टिन ट्रूडो का राज खत्म हो गया है। मार्क कार्नी ने कनाडा के नए पीएम के तौर पर शपथ ले ली है। खालिस्तान को लेकर भारत के साथ संबंध खराब करने वाले जस्टिन ट्रूडो को कुछ महीने पहले तब इस्तीफा देना पड़ गया था, जब उनके अपनों से ही उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया था और इस्तीफे की मांग कर दी थी। कनाडा इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, जिसमें सबसे ऊपर डोनाल्ड ट्रंप हैं, जो कनाडा को अमेरिका में मिलाने की कोशिश में हैं।

canada new pm

कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपनी पत्नी के साथ

End of Feed