पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर कैसे हुआ विस्फोट? ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 10 की मौत

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक एंबुलेंस के भीतर ऑक्सीजन सिलेंडर भटने से एक महिला सहित 10 लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Pakistan Oxygen Cylinder Blast: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गुरुवार को एक एंबुलेंस के भीतर ऑक्सीजन सिलेंडर भटने से एक महिला सहित 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Pakistan Cylinder Blast

पाकिस्तान के सिंध में ऑक्सीजन सिलेंडर फटा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यह घटना थारपारकर जिले के नगरपारकर इलाके में हुई, जहां एंबुलेंस एक महिला को डानो धंधल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मीठी शहर के जिला अस्पताल ले जा रही थी।

End of Feed