दुनिया

म्यांमार में तेल वाहक जहाज में लगी भीषण आग से आठ की मौत; अन्य तीन घायल

Myanmar Fire: दक्षिणी म्यांमार के तनिन्थयी क्षेत्र में एक तेल वाहक जहाज में आग लगने की वजह से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मारे गए लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। साथ ही लापता हुए एक व्यक्ति की तलाश जारी है।

Image

तेल वाहक जहाज में लगी आग (प्रतीकात्मक फोटो)

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बुझाने के बाद फिर भड़की आग।
  • एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना।

Myanmar Fire: दक्षिणी म्यांमार के तनिन्थयी क्षेत्र में मंगलवार को एक तेल वाहक जहाज में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई, तीन घायल हो गए। स्थानीय अग्निशमन विभाग ने बताया कि एक व्यक्ति लापता है।

जहाज में कब लगी आग ?

विभाग ने बताया कि यह घटना सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम 4:34 बजे तनिन्थयी क्षेत्र के दावेई टाउनशिप के एक बंदरगाह पर हुई। उस समय एक तेल टैंकर दूसरे तेल स्टोरेज जहाज (पोत) में तेल भर रहा था, तभी तेल स्टोरेज जहाज में आग लग गई।

दावेई अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को समाचा एजेंसी शिन्हुआ को बताया, "आग सोमवार शाम को लगी थी। आग बहुत भयंकर थी। उस रात कुछ समय के लिए आग को बुझा दिया गया था, लेकिन जहाज में तेल भरा होने की वजह से यह फिर से भड़क उठी। आज सुबह आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।"

लापता व्यक्ति की हो रही तलाश

उन्होंने बताया कि मृतकों में सात पुरुष और एक महिला शामिल है। घायलों में दो पुरुष और एक महिला है, जबकि लापता व्यक्ति एक पुरुष है। लापता व्यक्ति की तलाश की जा रही है। विभाग ने बताया कि स्थानीय बचाव संगठनों, सुरक्षा कर्मियों और निवासियों ने भी आग बुझाने में मदद की। मंगलवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8:33 बजे आग को पूरी तरह बुझा दिया गया।

(इनपुट: आईएएनएस)

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article