Jordan Church Shooting: जॉर्डन में शुक्रवार को एक चर्च के अंदर हथियारबंद हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध गोलीबारी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
यह घटना राजधानी अम्मान से करीब 180 किलोमीटर दक्षिण में स्थित करक प्रांत के एक चर्च में हुई। सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद अल-मोमानी ने एक बयान में कहा कि सुरक्षा एजेंसियां गोलीबारी की घटना की जांच कर रही हैं।
शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, हथियारबंद दो लोग एक गाड़ी में आए और चर्च के भीतर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस घटना में कम से कम सात लोगों की जान चली गई। हालांकि, गोलीबारी के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
