म्यांमार में विस्फोटक से भरी इमारत में भीषण धमाके से 46 लोगों की मौत, 70 अन्य घायल; 100 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त

Myanmar Explosive Building Blast: म्यांमार में रविवार को एक इमारत में हुए भीषण धमाके में 46 लोगों की मौत हो गई और 70 अन्य घायल हो गए। जबकि इमारत के आसपास स्थित 100 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए।

Myanmar Explosive Building Blast: म्यांमार में रविवार को एक इमारत में हुए भीषण धमाके में 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस इमारत में खनन गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गई थी।

Blast

म्यांमार में विस्फोटक से भरी इमारत में भीषण धमाका (प्रतीकात्मक तस्वीर)

कब हुआ धमाका?

बचावकर्मियों और स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, नामखाम कस्बे के कौंगटुप गांव में दोपहर में हुए विस्फोट में लगभग 70 अन्य लोग घायल हो गए। चीन सीमा से लगभग 3 किलोमीटर दक्षिण में स्थित यह क्षेत्र ताआंग नेशनल लिबरेशन आर्मी के नियंत्रण में है, जो म्यांमार की केंद्र सरकार से लड़ रहा एक जातीय सशस्त्र समूह है।

End of Feed