अलग-थलग पड़ रहा इजराइल: हमास पर हमले के बाद इन देशों ने छोड़ा साथ, तोड़े राजनयिक रिश्ते

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2023, 11:18 AM IST

Israel Hamas War: इजराइल से रिश्ते तोड़ने वाला जॉर्डन इकलौता देश नहीं है। इससे पहले कोलंबिया, चिली और बोलीविया ने राजनयिक रिश्ते खत्म कर दिए हैं। इन देशों ने इजराइल से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया है। यह फैसला गाजा में इजराइल के ग्राउंड अटैक के बाद लिया गया है।

Israel Hamas War: हमास के खिलाफ गाजा में चल रही जंग में इजराइल अलग-थलग पड़ता जा रहा है। पश्चिमी देशों का भले ही इजराइल को समर्थन मिल रहा हो, लेकिन कई देश इजराइल से रिश्ते तोड़ते चले जा रहे हैं। गाजा में ग्राउंड एक्शन के बाद अब जॉर्डन ने भी इजराइल से राजनयिक रिश्ता खत्म कर दिया है और इस देश ने इजराइल से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है।

Israel Hamas war

इजराइल हमास संघर्ष

जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि देश के विदेश मंत्री अयमान सफादी ने राजदूत रसन अल-मजाली को इज़राइल से वापस अम्मान लौटने के लिए कहा। यह गाजा पट्टी में इज़राइल द्वारा किए गए हमले के विरोध में है, जिसके कारण कई निर्दोष नागरिकों की मौत हुई। जॉर्डन ने इजराइल के विदेश मंत्रालय से जॉर्डन में अपने राजदूत रोजेल रोचमैन को सूचित करने के लिए भी कहा, जो वर्तमान में अम्मान में सुरक्षा खतरों के कारण इजराइल में हैं, ताकि वे वापस न आएं।

End of Feed