दुनिया

यूक्रेन के खिलाफ पुतिन की मदद कर रहे किम जोंग उन, रूस को भेजे मिसाइल और गोला-बारूद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2023, 02:18 PM IST

North Korea sent missiles to Russia: दक्षिण कोरिया की सेना ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि उत्तर कोरिया पर रूस को राइफल, रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार और गोलों के अलावा अनिर्दिष्ट संख्या में कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, टैंक-रोधी मिसाइल और पोर्टेबल एंटी-एयर मिसाइल भेजने का संदेह है।

Image

किम जोंग उन

Photo : BCCL

North Korea sent missiles to Russia: दक्षिण कोरिया की सेना ने गुरुवार बड़ा दावा किया है। दक्षिण कोरिया की ओर से कहा गया है कि उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद करने के लिए उसे गोला-बारूद की खेप भेजने के अलावा कई प्रकार की मिसाइल की भी संभवत: आपूर्ति की है।

इससे एक दिन पहले ही दक्षिण कोरिया की खुफिया सेना ने सांसदों को बताया था कि उत्तर कोरिया ने रूस के साथ बढ़ते सैन्य सहयोग के बीच हाल में उसे तोपों के 10 लाख से अधिक गोले उपलब्ध कराए हैं। उत्तर कोरिया और रूस दोनों ही देशों के अमेरिका के साथ संबंध अच्छे नहीं हैं।

बैलिस्टिक मिसाइल, रॉकेट लॉन्चर भी भेजे

दक्षिण कोरिया की सेना ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि उत्तर कोरिया पर रूस को राइफल, रॉकेट लॉन्चर, मोर्टार और गोलों के अलावा अनिर्दिष्ट संख्या में कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल, टैंक-रोधी मिसाइल और पोर्टेबल एंटी-एयर मिसाइल भेजने का संदेह है। दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने उत्तर कोरिया द्वारा रूस को गोला-बारूद और सैन्य उपकरण भेजे जाने का पिछले सप्ताह दावा किया था और प्योंगयांग के इस कदम की निंदा की थी।

रूस और उत्तर कोरिया ने खारिज किए आरोप

रूस और उत्तर कोरिया दोनों ने हथियारों की खेप की आपूर्ति संबंधी आरोपों को निराधार बताकर खारिज कर दिया है। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने सितंबर में रूस की यात्रा की थी। किम इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने के अलावा कई अहम सैन्य प्रतिष्ठानों पर गए थे। इसके बाद से ही उत्तर कोरिया द्वारा हथियारों की खेप भेजे जाने को लेकर अटकलें लग रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article